पीएम मोदी की लम्बी उम्र की कामना के लिए अम्बामाता शक्तिपीठ पर की पूजा अर्चना।

निम्बाहेड़ा। बुधवार को भठिंडा से फिरोजपुर जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक फलाई ओवर पर फंसने तथा वहां से सकुशल लौटने पर भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेडा द्वारा उनकी लम्बी कामना को लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री अम्बा माता मंदिर पर पूजा अर्चना की गई। 
 इस अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश के करोडों लोगों की दुआऐं हैं, जो उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना को होने नहीं दे सकती। इसके साथ ही पूर्व मंत्री कृपलानी ने पंजाब हुई घटना की निंदा करते हुए इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की। श्री अम्बा माता मंदिर पर पूजा अर्चना के समय पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, महामंत्री मयंक अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमोहन गुप्ता, भाजपा पूर्वी मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, बूथ अध्यक्ष लाल सिंह एवं श्री अम्बामाता सेवा समिति अध्यक्ष चेनसिंह चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणा मौजूद रहे।