चोरवडी, निलोद विद्यालयों मे साइकिल वितरण।

भूपालसागर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निलोद, चोरवडी विद्यालयों  में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य सरकार व शिक्षा विभाग की फ्लेगशिप योजनाओं के तहत छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर थे।
   अध्यक्षता प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत ने की। विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित भूपालसागर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मेनारिया, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश मेनारिया, चोरवडी विद्यालय प्रधानाचार्य कन्हैया लाल मेनारिया, नाथूराम बेनीवाल, भागचंद प्रजापत, महेंद्र पटवा , सुरेश चंद्र यादव, मांगीलाल , कैलाश भील, मान प्रकाश मीणा, पंचायत सहायक योगेश कुमार, खूबीलाल,पूर्व सरपंच तेजपाल मेनारिया, दशरथ मेनारिया, शिक्षाविद कालूराम मेनारिया, जिला परिषद सदस्य शंभू लाल गाडरी, चुन्नी लाल भील, विद्यालय निलोद मे प्रधानाचार्य बबली अग्रवाल, वेणीराम जाट, गोपी लाल, सोहन लाल, भगवती लाल, हीरा लाल आदि की उपस्थिति में साईकिलों का वितरित किया गया।