सांसद जोशी ने कोटा में जिले के संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।

चित्तोड़गढ़। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व कोटा संभाग प्रभारी चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी कोटा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कोटा में जिले के संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर उनके साथ संवाद किया।
  इस अवसर पर सांसद जोशी का वहाँ मोजुद पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंक्त कर स्वागत किया।
  आपको बता दें कि सांसद जोशी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका प्रयास से चलने वाला सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी संगठन है।
  सांसद जोशी लगातार संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें नया जोश और उत्साह भर रहे हैं।