रामचरितमानस मंडल शिवालिक विहार के सदस्यों द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का किया आयोजन

चित्तौड़गढ़।गौ माता की सेवा करना हर मानव का कर्म है, गौ माता की रक्षा करना हर मानव का धर्म हैं तथा वंदेमातरम आदि भजनों के साथ सन 2021 के आखिरी मंगलवार को रामचरितमानस मंडल शिवालिक विहार के सदस्यों द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन वृंदावन गार्डन चामटीखेड़ा रोड़ पर आयोजित किया गया। 
  आयोजक घनश्याम जोशी (हलवाई) ने बताया कि ठंड व बारिश के मौसम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आगामी सन् 2022 के लिए देशवासियों की खुशहाली व स्वास्थ्य की मंगलकामना की। मंडल के गायकों द्वारा भक्ति संगीत के साथ साथ देशभक्ति गीत की भी प्रस्तुति दी गई।जिस पर श्रोता झुम कर थिरकने लगे।