दिल्ली की संस्था मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत ने किया निम्बाहेड़ा के सालेचा को सम्मानित।


निम्बाहेड़ा।मनावयोग,दिल्ली से सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा संचालित संस्था मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के प्रदेश अध्यक्ष अशोक योगी के आगमन पर निम्बाहेड़ा में आयोजित हुए कार्यक्रम में सक्रिय सदस्य एवं सेवा कार्य में सदैव तत्पर हेतु रहने हेतु निम्बाहेड़ा के प्रतीक सालेचा को सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य है कि सालेचा विगत वर्ष ही इस सरकारी संस्था से जुड़े थे, अल्प आयु में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सालेचा, अहमदाबाद की इंडस यूनिवर्सिटी में प्रबंध क्षेत्र अध्ययनरत है, साथ-साथ सालेचा एक मंच कलाकार भी है एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।