तेंदुए को टीम ने रेस्क्यू किया, उपचार हेतु उदयपुर भेजा।


चित्तोड़गढ़-दिनांक 25.12.2021 रात 9.00 बजे सूचना मिली की भदेसर लसड़ावन रोड पर तेंदुआ घायल अवस्था में देखा गया है। इस पर भदेसर नाका के वन कार्मिक मोके पर पहुँचे। तथपश्चात उप वन संरक्षक सुगना राम जाट के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने मोके पर पहुँच कर तेंदुए को tranqualize कर रेस्क्यू किया। वन्यजीव वन मंडल की रेस्क्यू टीम के अज़ीज़ मोहमद ने तेंदुए को tranqualize किया।
    ये 2-3 वर्ष का नर तेंदुआ हें। तेंदुए के पिछले हिस्से में चोट लगी है।                            सम्भवतया तेंदुआ को शाम के समय सड़क पार करते वक्त किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगी है। ग्रामीण राहुल कंजर ने दी सूचना।
  तेंदुए को उपचार हेतु बायलॉजिकल पार्क उदयपुर भिजवाया गया है।
  रेस्क्यू टीम में कैलाश मेनारिया वनपाल, राजेंद्र वनपाल, शैतान सिंह सहायक वनपाल, पंकज वैष्णव वन रक्षक, विशाल मीना वन रक्षक, मेघनाथ वन रक्षक आदि शामिल रहें।