चिकित्सा सेवा समिति के चुनाव सम्पन्न सत्यनारायण ईनाणी अध्यक्ष मनोनीत



चित्तौड़गढ़। चिकित्सा सेवा समिति, सामान्य चिकित्सालय के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु आम सभा का आयोजन किया गया। चुनाव अधिकारी राकेश मंत्री ने बताया कि उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सत्यनारायण ईनाणी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संरक्षक पद पर जानकीलाल भण्डारी, उपाध्यक्ष पद पर कालुलाल न्याती, कोषाध्यक्ष महेश गगरानी, सहमंत्री गोपाल राठी, दवा प्रभारी शांतिलाल भराड़िया, भरत माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जय प्रकाश भटनागर, चन्द्रप्रकाश न्याती, भगवतीलाल काबरा, जोरावर सिंह खंगारोत, भगवतीलाल पोरवाल, सतीशचन्द्र पंचोली को मनोनीत किया गया। उक्त सभा में कमलाशंकर मौड़, हरिओम मौड़, महेशचन्द्र जोशी, ओमप्रकाश माहेश्वरी, रामप्रसाद जागेटिया, प्रमोद कुमार निगम, निर्मला जोशी, विक्रमसिंह त्यागी, महेशचन्द्र बसेर, बद्रीप्रसाद जागेटिया उपस्थित थे। पूर्व अध्यक्ष गिरधारीलाल न्याती, पूर्व उपाध्यक्ष बसंत कुमार काबरा, पूर्व मंत्री कन्हैयालाल भूतड़ा के देवलोकगमन पर दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके द्वारा दी गई सेवाओं को याद किया गया। 
शांतिलाल भराड़िया ने बताया कि सामान्य चिकित्सालय स्थित धर्मशाला में मरीजों को दोनो समय का भोजन व दलिया निःशुल्क दिया जाता है एवं जरूरतमंद को आवश्यक दवाईयां नियमित रूप से प्रदान की जाती है।