डेयरी चेयरमैन जगपुरा के माध्यम से मुख्यमंत्री गहलोत का किया आभार व्यक्त

चित्तौड़गढ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश बजट में राज्य में 2004 के पश्चात नियुक्त राज्य कर्मचारियों हेतु लागू अंशदायी नवीन पेंशन योजना एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना ओपीएस लागू करने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन व आभार व्यक्त करते हुवे डेयरी चेयरमेन ब्रदीलाल जाट के माध्यम से मुख्यमंत्री को आभार पत्र पेश किया। इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा राशमी अध्यक्ष सुनील कुमार परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बारेठ, मंत्री बंशीलाल दोली, सभाध्यक्ष इंद्र सिंह झाला, उपाध्यक्ष शंकर लाल गाडरी, उपाध्यक्ष घनश्याम पारीक, उपाध्यक्ष मीना शर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र अहीर, महिला मंत्री सावित्री जाट, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि नारायण लाल कुम्हार, प्राध्यापक माधव लाल सुथार, व.अध्यापक भूरा लाल रेगर, अध्यापक रतन लाल ढोली, पं. स. शिक्षक प्रहलाद राय खटीक, संस्कृत शिक्षक मुकेश कुमार  खटीक, शा. शिक्षक रामचंद्र अहीर, महिला शिक्षक कविता अहीर, प्रबोधक माधव लाल अहीर एवं समस्त पदाधिकारीगण व समस्त सदस्यगण उपशाखा राशमी उपस्थित रहे।