डूंगला बड़ीसादड़ी मार्ग पर अमरपुरा के रास्ते पर अर्ध विकसित भ्रूण मिला।

डूंगला। डूंगला- बड़ीसादड़ी मार्ग पर अमरपुरा के रास्ते पर सोमवार को नाली में एक अर्ध विकसित भ्रूण मिला। भ्रूण के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
  ग्रामीणों की सूचना पर डूंगला थानाधिकारी सुरेश चंद्र मीणा मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे। मौके पर दिखे अर्ध विकसित भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। जहा से डूंगला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोर्चरी में रखवाया गया। ठीक से देखने पर अर्ध विकसित भ्रूण मेल (लडका) था।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर माधव सिंह मीणा के अनुसार भ्रूण 5 माह का अर्ध विकसित है। करीब 8 से 10 घंटे पूर्व का है। एसएचओ सुरेश मीणा ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए सरकारी, प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। वही डॉक्टर की जूरिस्ट टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा बॉडी को ग्राम पंचायत के सुपुर्द की। जिसमे सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत के माध्यम से बालक के सव को दफनाया गया।