क्रीडा भारती के नेतृत्व में सामुहिक सूर्य नमस्कार आजसाढे सात लाख सूर्य नमस्कार के लक्ष्य के मुकाबले दो लाख पूर्ण


आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्रीडा भारती द्वारा पुरे भारत वर्ष में 31 जनवरी से 7 फरवरी 22 तक सभी सगंठनो द्वारा मन्त्रोचारण के साथ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत निम्बाहेडा जिले में भी क्रीडा भारती के नेतृत्व में संघ कार्यालय, सहित विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं, विद्या निकतेेतन व अन्य शेक्षणिक संस्थान, व्यायाम षालाओ सहित विष्व हिन्दु परिषद, बजरंगदल, हिन्दु जागरण मंच सेवा भारती, साहित्य परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दुर्गावाहिनी, मातृ शक्ति के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों द्वारा सामुहिक,व्यक्तिगत एवं परिवार सहित महिला, पुरूष, बालक, बालिकाओं द्वारा जिले में विभिन्न स्थानो पर सामुहिक एवं एकल एवं परिवार सहित सुबह एवं शाम को सुर्य नमस्कार किया जा रहा है। स्वराज 75 क्रिडा भारती के पालक धर्मेश जारोली, जिला प्रचारक त्रिलोक, जिला सयोंजक धर्मेन्द्र सिह ने जानकारी देते हुऐ बताया कि निम्बाहेडा नगर के द्वारा उक्त अवधि में साढे सात लाख सूर्य नमस्कार के लक्ष्य के मुकाबले 3 फरवरी तक दो लाख से अधिक सूर्य नमस्कार पूर्ण कर लिये गये है। इसी क्रम में षुक्रवार सांय 5 बजे निम्बाहेडा नगर के सभी संगठनो द्वारा बस स्टेण्ड के पास स्थित बाबाराम देव व्यायाम षाला परिसर में सामुहिक रूप से सूर्य नमस्कार किये जाऐगें स्वराज 75 क्रिडा भारती के सचिव बबलू माली नगर सयोंजक नरेंद्र धूत एवं नगर कार्यवाह हितेष बाहेती द्वारा आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। विष्व हिन्दु परिषद जिला प्रचार प्रमुख दिलीप बक्षी ने बताया कि यह आयोजन निम्बाहेडा जिले के ,बडीसादडी, छोटीसादडी, डूंगला, भादसोडा, सांवरिया जी, निकुम्भ भदेसर खण्ड में भी किया जा रहे एवं स्वराज 75 संकल्प समिति द्वारा सामुहिक सूर्य नमस्कार करने और स्वतन्त्रता के कान्तिकारियों के सम्मान में सुर्य नमस्कार से आहुती देने के लिये आम जन को भी आमन्त्रित किया गया है।