पक्षी विहार किशन करेरी में बुधवार को मनाया विश्व आर्द्रभूमि दिवस जिला कलेक्टर पहुंचे किशन करेरी कार्यक्रम में लिया भाग।

डूंगला।उपखंड क्षेत्र के पक्षी विहार किशन करेरी में बुधवार को एक कार्यक्रम के तहत विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन थी। अध्यक्षता जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप वन संरक्षक  सुगनाराम जाट, उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, टीडीआर पन्ना लाल रेगर, एसीएफ सुनील कुमार सिंह, एसीएफ समी उल्ला खान ,क्षेत्रीय वन अधिकारी गजेंद्र शर्मा थे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने अपने वक्तव्य में कहा की पर्यावरण जीवन मे बहुत ही महत्व है।  पर्यावरण का स्वास्थ्य पर विशेष प्रभाव पड़ता है। यह मानव की जिंदगी में बहुत महत्व रखता है। पर्यावरण का प्रभाव पक्षी विहार किशन करेरी में देखने को मिला, पर्यावरण से छेड़छाड़ ना करें। पर्यावरण को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत रहें। इस तरह के पक्षी विहार ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्य तालाबों पर बनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने कहा कि हर व्यक्ति के लिए जल, जंगल, जीवन बहुत महत्वपूर्ण होता है। सभी मिलकर पर्यावरण के संरक्षण का कार्य करेंगे तो, कहीं भी पर्यावरण को खतरा नहीं दिखेगा , तथा हर मानव को शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध हो पाएगी। इस मौके पर वन संरक्षक सुगनाराम जाट ने इस आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने कहा कि तालाब को सभी मिलकर सुरक्षित रखें ,एवं यहां पर खुले में शौच ना करें , गांव को खुले में सोच मुक्त प्लस बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इस पक्षी विहार तालाब के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। ग्रीन अर्थ नेचुरल सोसाइटी के अध्यक्ष भेरू लाल पुरोहित ने यहां पर किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम के मौके पर निबंध, चित्रकला ,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग की टीमों ने भाग लिया। दोनों ही टीमों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों ने तालाब क्षेत्र का भ्रमण करते हुए देसी विदेशी परिंदों की जानकारी ली।
  इस दौरान सोसाइटी के भेरू लाल पुरोहित, निलेश पुरोहित ,मोहन सिंह , मदन लाल कुमावत ने अतिथियों को पक्षियों से संबंधित जानकारी देते हुए उनके नामों से परिचय कराया तथा उनके बारे में पूर्णतया जानकारी दी।  कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, डूंगला उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ,टीडीआर पन्नालाल रेगर, पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, गणपत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन  सुनील कुमार ने किया