ज्ञान की ज्योति जलाने वाली मां सरस्वती की जन्म जयंती पर विशेष आयोजन।

कपासन। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपुर में प्रधानाचार्य गोविंद शरण बंसल के मुख्य आतिथ्य एवम्  राम चंद्र जाट की अध्यक्षता में बसंत पंचमी विविध आयोजन हुए। प्रधानाचार्य गोविंद शरण बंसल ने मां सरस्वती के ज्ञान के अतुलित खजाने का गुणगान किया। व्याख्यता सोहन लाल फुटेला, महेंद्र सिंह गोपाल कृष्ण शर्मा, कैलाश चंद्र रैगर, सहित स्टॉफ के साथियों ने उद्बोधन किया। विद्यार्थियो ने मंत्रोच्चार के साथ काव्य पाठ किया। अंत में सभी विद्यार्थियो को मिठाई वितरण की गई।