निम्बाहेड़ा-फलवा विद्यालय 45 छात्राओं को मिली साइकिलें।

निम्बाहेड़ा। ग्राम पंचायत फलवा के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को विद्यालय में साईकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमे विद्यालय में अध्यनरत 45 छात्राओं को पंचायत के सरपंच एवं जिला कांग्रेस कमेटी सचिव भोपराज टांक के मुख्य आतिथ्य में साइकिल वितरित की गई।
  इस दौरान, उपसरपंच प्रतिनिधि प्रमोद आमेटा, मोहनलाल छीपा, सज्जन सिंह चैहान, एस.एम.सी. अध्यक्ष राजेन्द्र आमेटा, उपाध्यक्ष शान्तिलाल आमेटा, घीसालाल मेघवाल, रमेश अहीर, रमेश गायरी, मुकेश जाट, रामनारायण जाट, नवीन जाट, विद्यालय प्रधानाचार्य लालचंद मीणा, अध्यापिका मंजुला जैन, रोशनलाल लखारा, दिनेश कुमार कुमावत, राजेश सुथार, सुखपाल रावल, मोतीलाल सरगरा, नितेश कुमार, मांगीलाल रेगर, किशोर कुमार गोड, घनश्याम बुनकर, बाबूलाल कुमावत, मोहम्मद हमीद एवं विद्यालय स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं मोजुद रहे।