ग्राम पंचायत भाटोली गुजरान में चित्तौरगढ़ सीओ नम्रता ने किया पंचायत का निरीक्षण।

डुंगला। ग्राम पंचायत भाटोली गुजरान  में चित्तौरगढ़ सीईओ अपर्णा गुप्ता ने किया पंचायत का निरीक्षण।   
  जानकारी में डूंगला विकास अधिकारी जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि भाटोली गुजरान में सीईओ चित्तौरगढ़ अपर्णा गुप्ता ने निरीक्षण किया। जिसमें पंचायत के रिकॉर्ड का निरीक्षण के साथ नरेगा साइड सुझाखेड़ा का भी भौतिक सत्यापन किया। जिसमें साइड के निरीक्षण के साथ मस्टर रोल में भरी हाजरी के साथ लेबर का मिलान किया। अन्य चल रहे कार्यों का भी पंचायत विकास अधिकारी मदन लाल धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया।
  इस मौके पर सीईओ अर्पणा गुप्ता ने बताया कि भाटोली गुजरान पंचायत का विजिट करना कोई मुख्य कारण नहीं है यह हमारा रूटीन का कार्य है जिसमें पंचायतों का विचित करना होता है जिसमें पंचायतों के कार्यकलापों को देखना होता है इसी संदर्भ में आज भाटोली गुजरान ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया इस मौके पर डूंगला विकास अधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा सरपंच प्रतिनिधि सीताराम गुर्जर ग्राम विकास अधिकारी मदन लाल धाकड़ ईमित्र संचालक पन्ना लाल सालवी पप्पू लाल के साथ अन्य कार्मिक उपस्थित थे।