युवाओ के लिए फिट इंडिया, स्वस्थ, सकारात्मक जीवन शैली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

चित्तोडगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के विभाग नेहरू युवा केन्द्र चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान के निर्देशानुसार एक दिवसीय स्वस्थ, सकारात्मक जीवन शैली और फिट इंडिया पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चटावटी में आयोजित हुआ। जिसके मुख्य वक्ता शिक्षक श्याम लाल तेली, भागचंद जाट, रतन लाल अहीर, शिक्षक निमेश सुवालका रहे। वक्ताओं ने युवाओ को जीवन शैली बेहतर बनाने, कोविड से बचने और सकारात्मक जीवन शैली बनाये रखने के तरीके बताये। 
   प्रशिक्षण में 50 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा मंडल चटवटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक राशमी के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बालू राम गाडरी एवं मंडल अध्यक्ष नानू राम जाट द्वारा युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। 
 प्रशिक्षण में रतन खारोल, पप्पू लाल गाडरी, देव किशन, गोवेर्धन जाट, रतन सिंह, शिव लाल खारोल, पर्भू लाल गाडरी, रतन सालवी, नाना लाल, सुरेश जाट, विकास, अनिल गोवर्धन, किशन, लोकेश साहू इत्यादि उपस्थित रहे।