निम्बाहेड़ा भाजपा महिला मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित।


निम्बाहेड़ा। पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, सांसद सी.पी. जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा व भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष आरती शर्मा ने मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा की है। 
 कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर लीला कुमावत, रमा तिवारी, रत्ना चुगवानी, एकता मराठा, मंजू भराडिया, इशिका कृपलानी, रेखा वसिटा महामंत्री पद पर शिल्पा बोडाणा, रेखा प्रजापत एवं लक्ष्मी कोठारी को नियुक्त किया है।
इसी प्रकार मंत्री लीला सोनी, बबीता कुंवर चौहान, नीलू माली, प्रीति आचार्य, तृप्ति करोडीवाल, संगीता डुकरे एवं कृष्णा पंचोली को तथा कोषाध्यक्ष का पद रेखा नवलखा को सौंपा गया। कार्यकारिणी में संगठन मंत्री पद माधुरी अग्रवाल, प्रवक्ता पद श्वेता राजोरा, कार्यालय प्रभारी पद रेखा अजमेरा, प्रचार प्रसार मंत्री पद सीता मोरवार, मीडिया प्रभारी रागिनी आमेटा, सोश्यल मीडिया प्रभारी मेघा श्रीवास्तव,  मन की बात प्राभारी सुधा बारिया को बनाया गया है।
इसी क्रम में कार्यसमिति सदस्य नीतू समदानी, सरिता पारासर, वन्दना जादव, लीला भाटी एवं सोनु गौड, सलाहकार मण्डल में पूर्व नपा अध्यक्ष कमला देवी मराठा, गिरिजा शर्मा, पूर्व पार्षद रतन कंवर, निर्मला शर्मा, पूर्व पार्षद रानी लोढा, राधा देवी गुप्ता, सुमित्रा सोनी के साथ ही स्थायी आमंत्रित सदस्यों के रूप में जिला उपाध्यक्ष ममता शारदा, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष वर्षा कृपलानी, जिला कार्य सदस्य गीता कंवर, महिला मोर्चा श्रीमती भगवतीदेवी शर्मा, पार्षद कला देवी मलवीय, सुधा सोनी, संजु कंवर शेखावत, माया देवी भाम्बी, देवयन्ती शर्मा, पूर्व पार्षद रेखारानी तिवारी, नीलम भदोरिया, कमला भाम्बी, जिला मंत्री महिला मोर्चा सपना वैष्णव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।