सांसद जोशी ने बूंदी जिले के संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।

चित्तोड़गढ़। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व कोटा सम्भाग प्रभारी सांसद सीपी जोशी ने सोमवार को बूंदी जिले के संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।
  उन्होंने बताया कि भाजपा 'सबका साथ- सबका प्रयास' से चलने वाला सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी संगठन है, इसलिए कार्यकर्ताओं के समय के नियोजन के साथ परिश्रम की पूंजी का भी नियोजन होता है।