उपखंड क्षेत्र में पॉजिटिव आने से विद्यालय सहित आंगनवाड़ी केंद्र को कराया बंद।

 
डूंगला।उपखंड क्षेत्र के दो विद्यालय सहित आंगनवाड़ी केंद्र में पॉजिटिव आने से विद्यालयों सहित आंगनवाड़ी केंद्र को कराया बंद। जानकारी में कार्यालय उपखंड मजिस्ट्रेट डूंगला के पत्र क्रमांक कोरोना/ 2022 / 11 दिनांक 8 जनवरी 2022 के तहत राजस्थान प्रदेश में नागरिकों में कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम एवं बचाव हेतु ,राजस्थान सरकार द्वारा जारी, महामारी सतर्क सावधान जन अनुशासन दिशा निर्देश की पालना में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, उपखंड क्षेत्र के डूंगला में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय डूंगला के एक विद्यार्थी पॉजिटिव आने से विद्यालय की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां दिनांक 7 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक स्थगित की जाती है। वही ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था सुचारू रहेगी। इसके साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालय संगरिया के परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र पर 2 कार्मिकों के पॉजिटिव पाए जाने पर 8 जनवरी 2022 से आगामी आदेश तक आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन स्थगित किया जाता है। तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय संगरिया में 8 जनवरी 2022 से 10 जनवरी 2022 तक नियमित शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित की जाती है। उक्त विद्यालय इसी अवधि में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।