86 बालिकाओं को हुआ साइकिल वितरण।

चित्तोड़गढ़। दिनांक 24 1 2022 को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर में कक्षा 9 व 10 में 86 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।
 कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य चंदा झाड़ोलिया ने बताया की कार्यक्रम विधायक अर्जुन लाल जीनगर व कपासन प्रधान भेरूलाल लाल चौधरी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्णा चाष्टा व सिंह पुर सरपंच अंकित राव और पंचायत समिति सदस्य दिनेश चंद्र पाराशर थे।
 कार्यक्रम संचालन के दौरान चंदा झाड़ोलिया ने बताया कि विधायक महोदय द्वारा विद्यालय के लिए कंप्यूटर लैब, चार दिवारी, विद्यालय में भराव की घोषणा की गई और प्रधान साहब बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण डीएम एफ टी द्वारा कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा की गई।
  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पीईईओ आनंद कुमार दीक्षित, एसीबीईओ राम सिंह चुंडावत, बालमुकुंद हेड़ा, प्रकाश जाट ,कालु  सुथार, लादू लाल भूत ,देवेंद्र जायसवाल, रवि असावा, बंसी लाल जी उपस्थित थे।
   कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद भेरु लाल जाट द्वारा दिया गया।