उपचुनाव में भाजपा के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान पर प्रभारी आंजना ने की चर्चा

   दलोट :-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दलोट पंचायत समिति के वार्ड नंबर 5 में हो रहे उपचुनाव को लेकर संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी चित्तौड़गढ़ जिला महामंत्री सोहन लाल आंजना के साथ स्थानीय वार्ड के भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण मीणा को जिताने के लिए वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ जाजम पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हो इसकी रणनीति बनाई गई। प्रभारी आंजना ने कहां की जिस प्रकार से कांग्रेस राज में जनता हर प्रकार से दुखी हो रही है चाहे बिजली के बिलों का मामला हो, डीएपी और यूरिया समय पर नहीं मिलने का हो चाहे भ्रष्टाचार बढ़ने का मामला हो या घटिया सड़क निर्माण के मामले हो सभी स्तर पर कांग्रेस सरकार जनता के साथ न्याय करने में असफल रही है,जनता भाजपा को जिताने के लिए तैयार है,हमें मोदी जी की उपलब्धियां घर घर जाकर समजानी होगी। इस दौरान जाजम पर भाजपा दलोट मंडल महामंत्री सरपंच रतन लाल मीणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन लाल मीणा, मांगीलाल मीणा, बद्रीलाल मीणा, अंबा लाल मीणा, भगवती लाल मीणा, प्रकाश मीणा, श्याम लाल मीणा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे जाजम पर बात करने के बाद दलोट मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी बैठना हुआ जिसमें दलोट मंडल अध्यक्ष  विनोद सुथार,मंडल महामंत्री प्रकाश पाटीदार, सालमगढ़ मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मीणा, पूर्व जिला आइटी सेल संयोजक प्रदीप पाटीदार, पूर्व मंडल महामंत्री पुष्कर लाल कुमावत,पूर्व विधान सभा आइटी सेल संयोजक सतीश सोनावा,छोटीसादड़ी पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष चांदमल कुमावत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सत्यनारायण गायरी,महेश प्रजापत आदि पदाधिकारियों के साथ यह चुनाव भाजपा की झोली में आए इस पर चर्चा की गई व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी दी गई।